सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

जेपी नड्‌डा के दिल्ली आवास पर कांग्रेस यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने लगाई आग, NSUI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार...

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली आवास पर कुछ लोगों ने आगजनी करने की कोशिश की है। दिल्ला पुलिस ने जेपी नड्डा के आवास के बाहर आग लगाने के आरोप में कांग्रेस की यूथ विंग- नेशनल स्टूजेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Vaishnavi Chauhan
  • Jun 23 2022 11:06AM

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली आवास पर कुछ लोगों ने आगजनी करने की कोशिश की है। दिल्ला पुलिस ने जेपी नड्डा के आवास के बाहर आग लगाने के आरोप में कांग्रेस की यूथ विंग- नेशनल स्टूजेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 जून शाम तकरीबन 4.30 बजे की है जब नड्‌डा के आवास के बाहर 8-10 लोग जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ समय बाद प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए और एक डंडे पर दो खाकी निक्कर बांधकर उन पर आग लगा दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने घर के गेट पर सिक्योरिटी रूम में जलती हुई लकड़ी फेंकने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी स्टाफ ने ऐसा होने से रोक लिया।

आपको बता दें कि CCTV फुटेज से पता चला कि 10-12 लोग दो वाहनों में आए थे। ये वाहन हरियाणा के रोहतक और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रजिस्टर्ड हैं। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह, सर्वोत्तम राणा, प्रणव पाण्डेय और विशाल के तौर पर हुई है। सभी NSUI के कार्यकर्ता हैं।

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार