छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर नौपाड़ा
में CRPF पर नक्सलियों ने
हमला कर दिया है। बता दें कि CRPF G/19 बटालियन के 3 जवान हमले में बलिदान हो गए है। वहीं कुछ जवानों के घायल
होने की भी सूचना सामने आई है।
दरअसल, घटना मंगलवार 21 जून, 2022 की दोपहर
को हुई है। सीआरपीएफ के जवानों की टीम ने ओड़िसा राज्य के नौपाड़ा जिला में जंगल में
सड़क निर्माण के कार्य को सुरक्षा देने के लिए निकली हुई थी। तभी दोपहर करीब 2.30
बजे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। यहाँ तक कि जवानों को
संभलने का मौका तक नहीं मिला। कहा जा रहा है कि नक्सलियों को पहले से ही सीआरपीएफ
टीम की मूवमेंट की जानकारी मिल गई थी। तभी उन्होनें मौका देख कर फायरिंग शुरू कर
दी। नक्सली जवानों को अपने एम्बुश में फँसाने की कोशिश कर रहे थे। इसमें तीन जवान
बुरी तरह से फँस गए और गोली लगने से घटनास्थल पर ही बलिदान हो गए। इधर अन्य दूसरे
जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। लगभग डेढ़
से दो घंटे तक हुई मुठभेड़ में नक्सली भाग खड़े हुए। जानकारी के मुताबिक अब मुठभेड़
पूरी तरह से थम चुकी है और इलाके की लगातार सर्चिंग जारी है। वहीं बताया जा रहा है
कि नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ) भी दागे और मौके पर बड़ी
संख्या में BGL के अवशेष बरामद हुए हैं।