आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है इसको लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। इस बीच एनडीए ने झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आनेवाली आदिवासी नेता हैं। झारखंड की नौंवी राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। वह पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया। इससे पहले भाजपा-बीजेडी गठबंधन सरकार में वह मंत्री भी रह चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार लोकसभा की 543 सीटों में से 47 सीट एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। 60 से अधिक सीटों पर आदिवासी समुदाय का प्रभाव है। मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में आदिवासी वोटर निर्णायक स्थिति में हैं।
आपको बता दें कि विपक्ष भी ने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को लेकर विपक्ष की तरफ से भाजपा के पूर्व दिग्गज और टीएमसी से इस्तीफा दे चुके यशवंत सिन्हा का नाम आगे बढ़ाया गया।