सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प

योगाभ्यास के उपरान्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि “ मैं हर समय मन को संतुलित स्थिति में रखने के लिये खुद को प्रतिबद्ध करता हूँ, मैं स्वयं के साथ परिवार, कार्यस्थल, समाज और संसार के प्रति शांति, स्वास्थ्य, और सामंजस्य के संवर्धन हेतु अपना कर्तव्य निभाने के लिये प्रतिबद्ध रहूँगा।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jun 21 2022 5:53PM

इनपुट- रोहित बाजपेई, लखनऊ

 
लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के परिसर में आज 8वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में शारीरिक एवं मानसिक कल्याण के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करते हुये योगाभ्यास किया गया।
 
योगाभ्यास कार्यक्रम यौगिक सूक्ष्म व्यायाम से प्रारम्भ होते हुये स्कंध संचालन, घुटना संचालन, योगासन, कपाल भाति प्राणायाम अभ्यास किया गया। योगाभ्यास के उपरान्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि “ मैं हर समय मन को संतुलित स्थिति में रखने के लिये खुद को प्रतिबद्ध करता हूँ, मैं स्वयं के साथ परिवार, कार्यस्थल, समाज और संसार के प्रति शांति, स्वास्थ्य, और सामंजस्य के संवर्धन हेतु अपना कर्तव्य निभाने के लिये प्रतिबद्ध रहूँगा। अन्त में शांति पाठ के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को योग दिवस की बधाई देते हुये नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
 
योगाभ्यास कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, श्री राकेश सक्सेना, प्रमुख अभियन्ता (परिकल्प नियोजन), श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख अभियन्ता (ग्रामीण सड़क) के साथ-साथ मुख्यालय स्थित मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुये।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार