सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Nupur Sharma: भारत ही रहता है मुस्लिम देशों के निशाने पर!... चीन जैसे दमनकारी देशों का समर्थन करते हैं अरब देश...

अब सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि एक गलत बयान पर भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अरब देश लाखों उइगर मुस्लिमों पर किए जा रहे चीनी अत्याचारों पर खामोश क्यों रहते हैं।

Akshat Shrotry
  • Jun 9 2022 2:11PM

भारत में नूपुर शर्मा ने एक बयान क्या दिया मुस्लिम देशों ने भारत पर सीधा-सीधा हमला बोल दिया। क्या यह इस्लामिक देश केवल हिन्दुओं को अपने निशाने पर लेना चाहते हैं। मुस्लिम देश नूपुर शर्मा को लगातार धमकियां दे रहे हैं। दूसरी तरफ चीन में मुस्लिमों को इतना अपमानित किया जाता है। उन्हें मस्जिद में जाने पर प्रतिबंधित किया गया है। इस पर यह अरब देश फतवा क्या कुछ बोल नहीं पाते हैं।

 इन बातों पर हम क्या समझें कि क्या इस्लामिक कट्टरपंथी देशों के निशाने पर केवल हिन्दू राष्ट्र ही हैं। कम से कम 16 मुस्लिम देश-इराक, ईरान, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, मलेशिया, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया, तुर्की और इंडोनेशिया इस विवादित बयान को लेकर भारत से आधिकारिक विरोध जता चुके हैं।

 अब सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि एक गलत बयान पर भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अरब देश लाखों उइगर मुस्लिमों पर किए जा रहे चीनी अत्याचारों पर खामोश क्यों रहते हैं। ये अरब देश कई बार चीन के उइगर मुस्लिमों के शोषण के बजाय उसका समर्थन करते नजर आए हैं।

उइगर चीन के शिनजियांग प्रांत में रहने वाले मुस्लिम हैं। इनकी आबादी करीब 1.20 करोड़ है। चीन उइगर मुस्लिमों का पिछले कई वर्षों से सुनियोजित तरीके से शोषण करता रहा है। चीन पर उइगर मुस्लिमों के नरसंहार से लेकर जबरन मजदूरी कराने, जबरन नसबंदी कराने और महिलाओं से रेप के आरोप हैं।

 पिछले साल चीन के एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने ब्रिटेन के स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि चीनी डिटेंशन सेंटर में उइगर मुस्लिमों के मुंह में पाइप डालकर हाथ-पैर बांध दिए जाते हैं, इन्हें कई दिनों तक भूखा छोड़ दिया जाता है। कभी-कभी तो उइगरों को पीट-पीटकर मार भी दिया जाता है।

 चीनी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, उइगर मुस्लिमों के ज्यादातर इलाकों में 2015-2018 के दौरान जन्म दर 60% से ज्यादा गिर गई। 2019 में शिनजियांग में जन्म दर में 24% की गिरावट आई। जानकारी के अनुसार, 2017 से शिनजियांग में चीन ने 16 हजार से ज्यादा मस्जिदों को नष्ट कर दिया है।

 मुस्लिम देश न केवल उइगर मुस्लिमों के मामले में चीन का समर्थन करते रहे हैं बल्कि उइगर मुस्लिमों के खिलाफ चीन द्वारा चलाए जा रहे वैश्विक कैंपेन का भी समर्थन करते रहे हैं। अरब देशों के कम से कम छह देशों-मिस्र, मोरक्को, कतर, सऊदी अरब, सीरिया और यूएई ने चीन के इशारे पर न केवल उइगर मुस्लिमों को हिरासत में लिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार