लॉकडाउन के कारण सभी अपने घरों में समय बीता रहे है। सूटिग बंद होने के कारण टीवी के स्टार्स भी अपने अपने घरों में है। टीवी पर सबका मन मोहने वाली “दीया और बाती हम” शो की प्रसिद्ध स्टार्स भी लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रही है। एक्ट्रेस दीपिका सिंह (संज्ञा बिदंनी) टिकटॉक पर पति (रोहित राज गोयल) संग वीडियों बना रही है। उनकी टिकटॉक वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है।
हाल ही में दीपिका सिंह ने एक वीडियों को पोस्ट किया है। जिसमें दीपिका सिंह अपने पति से पूछती है कि तुम कौन बनेगा करोड़पति खेलने गए थे। रोहित राज गोयल जवाब देते है कि यार अमिताभ बच्चन ने मुझ से एक सवाल पूछा, कि दुनिया की सबसे खतरनाक औरत कौन है रोहित राज दीपिका से बोलते है कि पूरा एक करोड़ का सवाल था, मुझे तेरी कसम मैने एक करोड़ को ठोकर मार दी, पर तेरा नाम नहीं लिया। अभी तक दीपिका सिंह और रोहित राज की इस वीडियों को 884.5 हजार लाईक मिले है।
कवच के बाद दीपिका ने कोई शो नहीं किया क्योंकि हाल ही में उन्हें लो BP की शिकायत थी और उनकी तबियत ठीक नहीं थी. उनका कहना है कि उसके बाद लॉकडाउन हो गया लेकिन दीपिका सिंह अपनी फैमिली के साथ घर पर लॉकडाउन को एन्जॉय कर रही है पति और बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं.