सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Rajkot: मुस्लिम लड़की से प्यार किया तो मिथुन को मार डाला... हैदराबाद के बाद राजकोट में मजहबी चरमपंथ का नंगा नाच

पिटाई के बाद साकिर मिथुन के घर से बाहर आ गया। पड़ोसियों ने मिथुन को बेहोश देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ब्रेन हेमरेज के कारण उसी मौत हो गई। यह बात जब सुमैया को पता चली तो उसने भी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

Akshat Shrotry
  • May 12 2022 10:00AM

हैदराबाद में पहले ही एक ऐसा मामला आ चुका है जिसमें एक हिन्दू लड़के ने मुस्लिम लड़की से शादी की और फिर लड़की के भाई ने हिन्दू लड़के की सरेआम ह्त्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुरे देश में इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ रोष का माहौल बना हुआ है। अब एक नया मामला ऐसा ही गुजरात के राजकोट से सामने आया है। यहाँ भी एक हिन्दू लड़के को मुस्लिम लड़की से प्यार करने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है।

 यहां 22 साल के मिथुन ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका भी दोष यह था कि उसने 18 साल की सुमैया कादिवार से प्यार किया था। बिहार का मूल निवासी मिथुन ठाकुर राजकोट में रहकर एक स्थानीय कारखाने में काम करता था। वह जंगलेश्वर मेन रोड स्थित राधा कृष्ण सोसायटी में रहता था। इसी सोसायटी में 18 साल की सुमैया कादिवार भी रहती थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

 बीते सोमवार को मिथुन ठाकुर ने सुमैया को फोन किया। यह फोन सुमैया के भाई साकिर ने उठाया। इसके बाद दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। थोड़ी ही देर बाद साकिर तीन अन्य लोगों के साथ मिथुन के घर पहुंच गया। इसके बाद सभी ने मिलकर मिथुन की पिटाई कर दी।

 पिटाई के बाद साकिर मिथुन के घर से बाहर आ गया। पड़ोसियों ने मिथुन को बेहोश देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ब्रेन हेमरेज के कारण उसी मौत हो गई। यह बात जब सुमैया को पता चली तो उसने भी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद सुमैया को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार