सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

गो तस्कर भाई अकबर और सलमान असम मुठभेड़ में ढेर... आईएसआई के साथ मिले होने के भी थे आरोप

दोनों को 13 अप्रैल को मेरठ पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद असम पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई थी। अब खबर है कि इन दोनों गो-तस्करों की सोमवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई है।

Akshat Shrotry
  • Apr 20 2022 3:49PM

यूपी में गौ माता की तस्करी करने बालों पर योगी सरकार का कहर जारी है। भारत में गौ ह्त्या या तस्करी पर भी कानून बनाया गया है। मेरठ के दो भाई गो तस्करी में सलिप्त थे। इन भाइयों पर यूपी समेत कई राज्यों में मामले दर्ज थे। लेकिन वो कहते हैं न की पाप का घड़ा एक दिन फूटता ही है। जानकारी के अनुसार दोनों मुस्लिम भाइयों पर गो माता की तस्करी करने और यह तस्करी भारत ही नहीं बल्कि बांग्लादेश तक करने के आरोप थे। इन भाइयों पर पाकिस्तान की खुफिया एंजसी के साथ मिले होने के भी आरोप थे।

मेरठ के अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर भाई अकबर बंजारा और सलमान असम में हुई मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं। दोनों को 13 अप्रैल को मेरठ पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद असम पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई थी। अब खबर है कि इन दोनों गो-तस्करों की सोमवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई है।

अकबर बंजारा पर असम पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। असम पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमला देर रात 1.30 बजे हुआ। दोनों आरोपितों को पुलिस जोमदुआर क्षेत्र में संकोश नदी के पास लेकर जा रही थी ताकि स्मगलिंग करने वाले रास्तों की पहचान हो सके। लेकिन तभी पुलिस वाहन पर गोलीबारी हुई। पुलिसकर्मी फौरन जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी गाड़ी से निकले। असम पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए 10-12 मिनट तक गोलीबारी की। इसी दौरान दोनों गो-तस्कर गोलीबारी का शिकार हो गए।

मेरठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले मंगलवार को मेरठ में गो-हत्या के आरोप में तीन आरोपित पकड़े गए थे। इनके नाम अकबर, सलमान और शमीम थे। तीनों फलवाड़ा गाँव के रहने वाले थे। एसपी केशव कुमार बताते हैं कि बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस अपने साथ 13 अप्रैल को लेकर गई थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार