देश भर में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा से देश में आक्रोश का माहौल है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई और कई मंदिरों को जिहादियों ने निशाना बनाया है। गुजरात के वडोदरा में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
वडोदरा में भीड़ ने हिन्दू मंदिर को अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार भीड़ ने भगवान श्री राम जी के मंदिर पर पथराव किया। जिसके बाद इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि, घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नर के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जहां रविवार देर रात पथराव हुआ, और कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। उन घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि, भीड़ ने एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया।
हिंसक झड़प के दौरान एक मंदिर के अंदर मूर्ति को भी निशाना बनाया गया। इससे स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल बुलाने के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि, पुलिस बल रातों-रात मूर्ति को एक नई मूर्ति से बदलने में भी कामयाब रहे। मामले पर पुलिस ने कहा कि मामले के कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।