दिनेशपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत कुमार तरफदार की अध्यक्षता में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरके महाजन ने मुख्य वक्ता के रूप में पहुँचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित हुआ जिसके बाद आरके महाजन ने कार्यकर्ताओें को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भारत अखंड था तब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था और भारत को विश्व गुरु का स्थान प्राप्त था। उस समय भारत पर नजर डालने की किसी की भी हिम्मत नहीं होती थी लेकिन मुगल आक्रमणकारियों और भारत के हिंदू राजाओं की आपसी फूट के कारण सन 712 में मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध के राजा दाहिर को हराकर भारत के खंडित होने की शुरुआत की थी।उसके मुगल आक्रमणकारियों का भारत मे अगमन हुआ जिससे हिन्दू समाज बंटता गया और भारत माँ के अंग कटते गए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उत्तर वियतनाम व दक्षिणी वियतनाम एक हो सकते हैं, पूर्वी जर्मनी व पश्चिमी जर्मनी एक हो सकते हैं तो भारत आने वाले समय में अखंड क्यों नही हो सकता।