सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

देवरिया से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, योगी ने कहा हमने एक सच्चा सिपाही खो दिया

देवरिया से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में निधन हो गया, 2017 के चुनाव में उन्होंने सपा के कद्दावर नेता जेपी जायसवाल को हराकर तीसरी बार विधायक बने थे

Saurabh Tiwari
  • Aug 21 2020 11:15AM
देवरिया से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। जन्मेजय सिंह विधानसभा के मॉनसून सत्र में शामिल होने देवरिया से लखनऊ आए थे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सदन की पहले दिन की कार्यवाही में शामिल थे। करीब चार महीने पहले भी जन्मेजय सिंह को माइनर अटैक पड़ा था।
रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
देवरिया जिले की सदर सीट के विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह के घर हुआ था। उन्होंने गुजराती देवी के साथ शादी की थी और उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश चुनाव की 16वीं विधान सभा में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को 23,295 मतों के अंतर से हराया था। वर्ष 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जे पी जायसवाल को 46,236 मतों के अंतर से हराया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुुुए   कहा की उन्होंनेे सच्चे सिपाही को खो दिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार