आज पूरे भारत भर में लोग सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस साल पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार आयोजन का मुख्य आकर्षण राजपथ पर होने वाली आर-डे परेड रहा। इस साल, परेड में भारतीय वायु सेना, सेना और नौसेना के 75 विमानों की गर्जना देखने को मिली जिससे पूरा राजपथ गुंजायमान हो गया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में इस साल के भव्य फ्लाई-पास्ट में पहली बार 75 एयरक्राफ्ट शामिल किए गए।
प्रदर्शित होने वाले विमानों में मिग 29, साथ ही राफेल भी शामिल हैं। परेड में 7 राफेल, 17 जगुआर और मिग-29 के अलावा सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान या हेलीकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा और अमृत समेत विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित किया गया।
परेड में 75 एयरक्राफ्ट का मेगा फ्लाइ पास्ट किया गया। इस दौरान कॉकपिट में बैठे पायलट्स ने इसे लाइव स्ट्रीम भी किया। राजपथ के ऊपर राफेल विमान भी गरजे और ध्रुव हेलिकॉप्टर्स ने आसमान में तिरंगा फहराया। 5 राफेल फाइटर जेट्स ने विनाश फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 75 एयरक्राफ्ट्स ने पहली बार मेगा फ्लाईपास्ट किया है। ये आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के तौर पर किया गया।