सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बांग्लादेश की फातिमा दिल्ली में बन गई अंजलि और जुड़ गई नक्सली संगठन PLFI से... ऐसे ही घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए जरूरी है NRC

उसकी मानसिकता यहीं तक नहीं रुकी इसके बाद वह देह व्यापर के दौरान ही नक्सलियों के संपर्क में आई और नक्सल संगठन PLFI के लिए काम करने लगी।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 14 2022 7:54PM

बांग्लादेश की एक इस्लामिक युवती भारत में नाम बदलकर रह रही थी लोग उसे यहाँ अंजलि के नाम से जान रहे थे। वह अंजलि के आढ़ में देह व्यापर कर रही थी। उसकी मानसिकता यहीं तक नहीं रुकी इसके बाद वह देह व्यापर के दौरान ही नक्सलियों के संपर्क में आई और नक्सल संगठन PLFI के लिए काम करने लगी। भारत सरकार के द्वारा NRC लागु करने की मांग सुदर्शन न्यूज़ लम्बे समय से करता रहा है और भारत को जिहादी संक्रमण से मुक्त कराने का यही एक जरिया है क्योंकि बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान से घुसपैठी यहाँ नाम बदलकर रह रहे हैं और भारत को ही आंतरिक चोट पहुंचा रहे हैं। लेकिन यहाँ रह रहे सेक्युलर वर्ग और अर्बन नक्सल NRC का ही विरोध कर रहे हैं।

रांची पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी निवेश और उसके दो अन्य साथियों के साथ ही एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक छानबीन में इस बात की जानकारी मिली है कि निवेश के साथ हिरासत में ली गयी अंजलि उर्फ कनिस फातिमा मूलतः बांग्लादेश की रहने वाली है। को फातिमा से प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि वह पिछले 8 वर्ष से दिल्ली में अंजलि बनकर रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रांची के निवेश से हुई।

निवेश अक्सर दिल्ली जाया करता था और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की ओर से लेवी में वसूले गये पैसे को होटल और रियल स्टेट समेत अन्य कारोबार में लगाया करता था। निवेश दिल्ली में सबकी नजरों के सामने अंजलि को पत्नी बना कर रखा था और रांची से दिल्ली पैसे ले जाने के लिए उसने कई लग्जरी गाड़ियों को खरीदा था। साथ में अंजलि को भी रखता था, ताकि जांच के क्रम में पुलिस उन्हें एक संभ्रांत नागरिक समझे। ज्यादा परेशानियां नहीं उठाना पड़े।

पुलिस अब यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि अंजलि भारत में कैसे आयी है। फिलहाल उसके पास से पासपोर्ट बरामद नहीं किया गया है। जांच में इसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार