सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

स्वागत कीजिये बरेली की जीनत का जिसने अपना लिया सनातन... ज्योति नाम रख सचिन के नाम का लगाया सिन्दूर

विवाह अगस्त्य मुनि के आश्रम में विवाह हुआ। जहाँ जीनत ने हिन्दू धर्म में आस्था जताते हुए इस्लाम त्याग हिन्दू धर्म अपना लिया।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 13 2022 1:57PM

बरेली से एक खबर सामने आई है। जहाँ एक इस्लाम मत से ताल्लुकात रखने वाली एक लड़की ने एक हिन्दू लड़के से विवाह कर हिन्दू धर्म अपना लिया। लड़की एक लड़के से प्रेम करती थी जिसका नाम सचिन है और लड़की का नाम पहले जीनत था, लेकिन सचिन के नाम का अपने मांग में सिन्दूर डालते ही उसने अपना नाम ज्योति रखा और हिन्दू विधि विधान से विवाह किया। विवाह अगस्त्य मुनि के आश्रम में विवाह हुआ। जहाँ जीनत ने हिन्दू धर्म में आस्था जताते हुए इस्लाम त्याग हिन्दू धर्म अपना लिया।

कैंट की रहने वाली जीनत व सचिन शर्मा के बीच प्रेम-प्रसंग था। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों शादी को राजी हो गए। मंगलवार को जीनत सचिन संग चली गई। इसके बाद युवती की मां कैंट थाने पहुंचे। सचिन पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। गैर संप्रदाय का मामला होने के चलते कैंट पुलिस तुरंत हरकत में आई। सचिन के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई। इसी बीच बुधवार को युवती ने विवाह रचाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर दिया।

लड़की ने हिन्दू धर्म में आस्था जताते हुए कहा कि उन्होंने मर्जी से विवाह किया है। दोनों बालिग हैं। लिहाजा, परेशान न किया जाए और सुरक्षा की मांग भी की। आधार कार्ड दिखाते हुए युवती ने खुद को बालिग भी बताया। पता चला कि युवती ने छोटी बमनपुरी स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में ब्याह रचाया। आश्रम के महंत पंडित केके शंखधार ने विवाह की रस्म पूरी कराई। इस दौरान किसी प्रकार की अनहाेनी की आशंका न रहे, लिहाजा हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

वहीँ लड़की की माँ इस विवाह के खिलाफ है। लड़की की माँ ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा की लड़की का विवाह जबरदस्ती करवाया गया है लेकिन लड़की का कहना है की वह बालिग है और अपने स्वेक्षा से उसने विवाह किया है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार