सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बंद होंगे महिलाओं की मांग में थूकने वाले जावेद हबीब के सैलून.... रंग ला रही सुदर्शन की मुहिम

भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अल्टीमेंटम दिया था की जल्द ही जावेद हबीब के सलून को बंद किया जाएगा जिसका अब असर देखने मिल रहा है।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 11 2022 9:07PM

जावेद हबीब ने सरेआम हजारों की भीड़ में हिन्दू महिला के मांग में थूका इसके विरोध में हिन्दू समाज उठ खड़ा हुआ है। जावेद हबीब ने न सिर्फ हिन्दू महिला की मांग में थूका है बल्कि उसने हिन्दुओं को बदनाम करने की कोशिश की है। हिन्दू समाज इसका प्रमुखता से विरोध कर रहा है। आपको बता दें जावेद हबीब के इस करतूत के बाद उसके सलून को जगह जगह बंद करवाया जा रहा है तथा उसके सलून के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अल्टीमेंटम दिया था की जल्द ही जावेद हबीब के सलून को बंद किया जाएगा जिसका अब असर देखने मिल रहा है।

इंदौर में जावेद हबीब नाम से किसी भी सैलून का संचालन नहीं होगा। इंदौर में संचालित जावेद हबीब फ्रेंचाइजी सैलून संचालकों ने अपना अनुंबध रद्द कर दिया है। शहर में जावेद हबीब के नाम से 8 सैलून और एक ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था, जिसके सभी संचालकों ने जावेद हबीब से नाराज होकर अपने फ्रेजाइजी से अनुंबध करने के साथ ही नए नाम से सैलून संचालित करने का फैसला लिया है। सैलून संचालकों ने ये फैसला नारी शक्ति के सम्मान में लिया है।

अनुबंध खत्म करने वाले संचालकों का कहना है, कि जावेद हबीब ने जिस कृत्य किया है। उसके खिलाफ पूरे सेन समाज में नाराजगी है। जन भवनाएं आहत हुई हैं। लिहाजा, हम सभी ने जावेद हबीब के साथ अनुबंध को रद्द कर दिया है। अब हम नए नाम से अपने सैलून का संचालन करेंगे।

इस फैसले से खुश होकर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सेन समाज के पदाधिकारियों के साथ नाम बदलने वाले सैलून संचालकों को सम्मान भी किया है। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नारी के सम्मान में उठाए गए इस कदम की सराहना करते कहा है कि इंदौर की संस्कृति में नारी अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन को चेतवानी भी दी गई थी, लेकिन इंदौर के सैलून संचालकों ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए खुद से जावेद हबीब की फ्रेचाइजी का नाम बदलने का फैसला लिया है, जो कि सराहनीय है, अब इंदौर में जावेद हबीब के नाम से कोई भी सैलून का संचालन नहीं होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार