सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

ब्राह्मणों को रिझाने सपा ने लगवाई थी भगवान परशुराम की मूर्ति... 8 दिन में ही गिर गया फरसा

बता दें कि ब्राह्मणों के वोट को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने भगवान परशुराम का फरसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास लगाया था, जो मात्र 8 दिन के अंदर ही यानी सोमवार को गिर कर टूट गया।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 11 2022 1:20PM

लखनऊ के गोसाईगंज स्थित महुरा कला गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण करवाया गया है। यहां अखिलेश यादव ने फरसे का 2 जनवरी को लोकार्पण किया था। मात्र 8 दिन बाद मंदिर के बाहर लगा भगवान परशुराम का फरसा गिर गया। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल सपा पर हमलावर हो गए हैं।

बता दें कि ब्राह्मणों के वोट को साधने के लिए  समाजवादी पार्टी ने भगवान परशुराम का फरसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास लगाया था, जो मात्र 8 दिन के अंदर ही यानी सोमवार को गिर कर टूट गया। इसे लेकर सियासी हलचल मच गई है। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान परशुराम अखिलेश यादव और उनकी पार्टी से नाराज हैं। फरसा गिर गया, हालांकि यह उन पर नहीं गिरा।

वहीँ इसके बाद बयानों का शिलशिला जोर शोर से चल रहा है भगवान परशुराम का फरसा टूटकर गिरने की घटना पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा चुनाव में किस प्रकार का हिंदू बनी है, उसका उदाहरण सामने है। कहा कि परशुराम के फरसे से ही समाजवादी पार्टी का नाश होगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के लिए समाजवादी पार्टी भगवान परशुराम का नाम ले रही है। सपा भगवानों को भी जाति की नजर से देखती है। जो पार्टी भगवान को चुनाव में इस्तेमाल करने का प्रयास करेगी उसको भगवान माफ नहीं करेंगे और जनता भी माफ नहीं करेगी। भगवान परशुराम का फरसा गिरने से सपा के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।

फरसे का वीडियो ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा कि 2017 में सपा का चुनावी रथ पहले ही दिन ख़राब होकर खड़ा हो गया, इस मर्तबा भगवान परशुराम का फरसा आठवें दिन ही गिर पड़ा, 2017 जैसे नतीजों का ही संकेत है ये, जाहिर है जो रामभक्तों के कातिल हैं उनको भगवान परशु"राम" जी भला कैसे माफ़ करेंगे,जय भगवान परशुराम। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार