सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Gold-Silver Price: सोने और चांदी के दामों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का गोल्ड रेट

​सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 1643 रुपये गिरकर 52,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 7,761 रुपये प्रति किलो नीचे 63,450 रुपये पर आ गया।

Abhishek Lohia
  • Aug 12 2020 10:23PM

Gold Price Today 12th August 2020: पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार तेजी को अब विराम लगता नजर आ रहा है। आज तीसरे दिन लगातार सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट आई। बुधवार को जन्माष्टमी के दिन देश भर के सर्राफा बाजार में मंगलवार के मुकाबले सोने के भाव में करीब 1,643 रुपये की कमी आई।                                                                                                                                                                                                              

 

 सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 1643 रुपये गिरकर 52,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 7,761 रुपये प्रति किलो नीचे 63,450 रुपये पर आ गया। चांदी के भाव में आज बड़ी  गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 12 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...

 

 

धातु 12 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम 11 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट)  52308 53951 -1643
Gold 995 (23 कैरेट) 51830 53735 -1905
Gold 916 (22 कैरेट) 47667 49419 -1752
Gold 750 (18 कैरेट) 39039 40463 -1424
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30442 31561 -1119
Silver 999 63450 Rs/Kg 71211 Rs/Kg -7,761 Rs/Kg

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार