सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बागपत में बीजेपी नेता के 2 हत्यारे गिरफ्तार.. 3 की तलाश जारी.. सीएम योगी ने 24 घंटे का दिया था समय..

बागपत में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोकर के हत्यारे गिरफ्तार.. पुरानी रंजिश के चलते की थी हत्या.. राजनीति के चलते हत्या होने का दावा निकला झूठा..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Aug 12 2020 3:04PM

बागपत में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को बागपत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेता संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय खोखर के दो गोलियां मारी गई थी जिसमें से एक गोली उनके सिर पर और दूसरी गोली उनके सीने पर लगी थी जिसके बाद संजय खोखर की मृत्यु हो गई थी। संजय खोखर की मौत के बाद बागपत से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया था।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए 24 घंटे का समय पुलिस को दिया था। सीएम ने   अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि 24 घंटे के अंदर उनको इस घटना पर कार्रवाई के साथ रिपोर्ट चाहिए, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी बागपत में कैंप कर रहे थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही थी। मृतक के परिवार वालों ने हत्या के लिए जिनको आरोपी बताया था उनमें से दो अपराधियों को आज बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अंकुश और मयंक डागर है। इन दोनों के अतिरिक्त तीन अन्य आरोपी  अभी फरार है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने बताया कि साल 2018 में हुए एक विवाद के चलते भाजपा नेता की हत्या की गई। साल 2018 में भाजपा नेता ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी जिसके बाद वह 1 साल तक स्वस्थ नहीं हो पाया। ठीक होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ संजय खोखर की हत्या का षड्यंत्र रचा। जिसके बाद मॉर्निंग वॉक पर निकले संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अन्य 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिशों में लगी हुई है।

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोकर की हत्या के मामले में लापरवाही के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक्शन भी लिया गया था। बागपत के एसपी सिटी अनित कुमार का ट्रांसफर किया गया इसके अलावा तीन और पीपीएस और एक आईपीएस अफसर का तबादला किया गया था।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार