सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कप्तान मनदीप सिंह समेत आधी भारतीय हॉकी टीम कोरोना से संक्रमित

साई ने बयान में कहा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साई के नैशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण किया गया, लेकिन उसमें लक्षण (कोविड-19 लक्षण) नहीं दिख रहे हैं।’

Abhishek Lohia
  • Aug 11 2020 12:16AM
भारत हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह कोराना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम के पांच खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भारतीय खेल प्रधिकरण (साई) ने सोमवार को यह जानकारी दी है। जालंधर के रहने वाले मनदीप सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खास बात यह कि उन्हें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। हॉकी टीम के पांच खिलाड़ी सहित मनदीप सिंह का इलाज बेंगलुरू में चल रहा है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम के आधी खिलाड़ी संक्रमित हो चुके हैं।  

उल्लेखनीय है कि साई क्रेंद में 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है। साई ने बयान में कहा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साई के नैशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण किया गया, लेकिन उसमें लक्षण (कोविड-19 लक्षण) नहीं दिख रहे हैं।’ 

पिछले सप्ताह मनदीप सिंह और पांच अन्य खिलाड़ी कोराना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सभी खिलाड़ी पिछले एक महीने से ब्रेक के बाद वापस लौटे थे। मनदीप के आलावा जो खिलाड़ी कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं, उसमें शामिल हैं डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार