सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP Elections 2022: जालीदार टोपी व लुंगी वाले गुंडों से UP को मुक्त किया BJP ने... डिप्टी CM केपी मौर्या का फायर बयान

डिप्‍टी सीएम केशव भाजपा के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में शुक्रवार को बोल रहे थे। उन्‍होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो बुलडोजर वापस हो जाएंगे।

Prem Kashyap Mishra
  • Dec 3 2021 9:08PM

उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल के बीच फिर से एक बार भाजपा के फायरब्रांड नेता केशव प्रशाद मौर्या ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। कुछ दिन पूर्व ही उनका एक बयान चर्चे में आया था जिसमे उन्होंने अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की बारी कहा था जिसके बाद सियासी गलियारों में यह बहस का मुद्दा बन गया था। अब फिर से एक बार केशव प्रसाद मौर्या ने प्रयागराज में व्यापारियों के सम्मेलन में कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले लुंगी छाप गुंडे घूमते थे। जालीदार टोपी लगाए बंदूक-गोली लिये व्यापारियों को डराने का काम करते थे। आपकी जमीनों पर कब्जा करना और कब्जे की शिकायत करने भी नहीं देते थे। शिकायत पर धमकी देते थे। ऐसे लोगों से भाजपा ने निजात दिलाई है। आने वाले चुनाव में यह सब कुछ याद रखना है। 

डिप्‍टी सीएम केशव भाजपा के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में शुक्रवार को बोल रहे थे। उन्‍होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो बुलडोजर वापस हो जाएंगे। यानी क्‍या होने वाला है, आप आकलन कर लें। क्‍या भाजपा ने किसी किसान, आम आदमी या व्‍यापारी के निर्माण पर बुलडोजर चलाया, नहीं। भाजपा का बुलडोजर चला तो माफिया के अवैध निर्माण पर। उन्‍हीं खाली कराई गई जमीनों पर अब घर बनेंगे और गरीबों को मिलेंगे।

उन्होंने आगे कहा अब अब यह गुंडे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे।  2022 का चुनाव आने वाला है इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि प्रदेश में 2017 से पहले वाला माहौल फिर ना बने। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर गुंडे माफियाओं को सपा से निकाल दो तो सपा में कुछ भी नहीं बचेगा। यही हाल कांग्रेस का है। कांग्रेस से अगर भ्रष्टाचारियों  को बाहर कर दें तो कांग्रेस में भी कुछ नहीं बचेगा।   

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार