सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Madhya Pradesh : आदिवासियों के साथ झूमते हुए नजर आए एमपी सीएम.....समारोह सम्बोधन के दौरान कही ये खास बातें

सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मंडला जिले में थे। उन्हें यहां आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ ढोल बजाते और डांस करते हुए देखा गया। नृत्य ख़त्म होने के बाद वहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस हेरिटेज शराब को बेचने का अधिकार भी जनजातियों को दिया जाएगा।

Shanti Kumari
  • Nov 23 2021 4:19PM
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते सोमवार को आदिवासियों के साथ डांस करते नजर आए। इतना ही नहीं वे ढोल भी बजाते दिखे। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मंडला जिले में थे। जहाँ उन्हें ये कृत्य करते देखा गया। बता दें वहां अन्य लोग भी मौजूद है जो वीडियो बनाते नजर आए। इसके अलावा चौहान ने मंडला के रामनगर में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार नई आबकारी नीति बना रही है, जिसमें जनजातीय वर्ग पारंपरिक रूप से महुआ से शराब बना पाएगा।

आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मंडला जिले में थे। उन्हें यहां आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ ढोल बजाते और डांस करते हुए देखा गया। नृत्य ख़त्म होने के बाद वहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस हेरिटेज शराब को बेचने का अधिकार भी जनजातियों को दिया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा, ‘‘एक नई आबकारी नीति आ रही है। महुअे से अगर कोई भाई-बहन परंपरागत रूप से शराब बनाता है, तो वह अवैध नहीं होगी। हेरिटेज शराब के नाम पर वह शराब की दुकानों पर भी बेची जाएगी। हम उसको भी आदिवासी आमदनी का जरिया बनाएंगे। सीएम चौहान ने ये भी कहा कि, ‘‘परंपराओं के निर्वाह के लिये (आदिवासी इसे) बना सकता है। अगर वह परंपरागत रूप से (महुआ की शराब) बनाता है तो बेचने का भी अधिकार उसको होगा और सरकार बाकायदा वैधानिक मान कर यह अधिकार देगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने तथा एक सप्ताह तक जनजातीय गौरव के विभिन्न कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया और भोपाल से इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से 600 करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग को सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार दिया जाएगा, वे जंगल लगाएंगे तथा उसकी लकड़ी एवं फल पर उनका ही अधिकार होगा।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार