सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

diwali 2021: उत्तराखंड सीएम और राज्यपाल सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे बॉर्डर...सबको दी बधाईयां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली व गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

shanti
  • Nov 4 2021 2:44PM

दिवाली के इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे। उन्होंने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री माणा स्थित गढ़वाल स्काउट के ईस्ट कैंप पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली व गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।  

साथ ही उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप  पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और पूज-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को समाज व राष्ट्र की आर्थिक सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। सीएम ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी से आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दीं। दिवाली के इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार