सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, इस दिवाली किसानों के घर होगी खुशहाली।

उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों को काफी नुकसान हुआ था, उनकी फसलें तबाह हो गई थी। ऐसे में किसानों को उम्मीद सिर्फ सरकार से थी,किसानों की उम्मीद पर खरे उतरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे घोषणा की है।

Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 3 2021 11:56PM

इनपुट-अखिल तिवारी,लखनऊ

उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों को काफी नुकसान हुआ था, उनकी फसलें तबाह हो गई थी। ऐसे में किसानों को उम्मीद सिर्फ सरकार से थी,किसानों की उम्मीद पर खरे उतरे उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे घोषणा की है। आपको बता दें की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के 48 जिलों के 208793 किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआजवा देने के लिए 74 करोड़ 52 लाख 94 हजार 208 रुपये दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता देने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। इसके आधार पर जिलों से ऐसे किसानों का ब्यौरा मांगा गया था, जिनकी फसलें बर्बाद हुई हैं। राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर ऐसे 827451 प्रभावित किसानों की जानकारी फीड की गई है। इसे आधार पर 48 जिलों के 208793 किसानों को सहायता राशि देने का फैसला किया गया है। किसानों को सहायता राशि बांटने की जानकारी राहत आयुक्त कार्यालय को ऑनलाइन दी जाएगी। राज्य सरकार इसके पहले भी बाढ़ प्रभावित किसानों को सहायता राशि बांटने के लिए पैसे दे चुकी है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों की सुची

अपर मुख्य सचिव राजस्व ने झांसी, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, खीरी, बहराइच, अलीगढ़, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, सीतापुर, पीलीभीत, बलरामपुर, बलिया, बरेली, बाराबंकी, जालौन, बस्ती, चंदौली, कानपुर देहात, बिजनौर, अंबेडकरनगर, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, कानपुर शहर, श्रावस्ती, हरदोई, गोंडा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, उन्नाव, बदायूं, भदोही व मुजफ्फरनगर के डीएम को इस संबंध में निर्देश भेजते हुए सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार