सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

धूमधाम से मना बाढ़ पीड़ित संगठन का नौवाँ स्थापना दिवस

सगड़ी आज़मगढ़- देवारा क्षेत्र की बाढ़ जैसी समस्याओं को लेकर विगत कई वर्षों से अनवरत प्रयासरत बाढ़ पीड़ित संगठन का आज नौवाँ स्थापना दिवस मानिकपुर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकालय में मनाया गया।

घनश्याम प्रजापति
  • Oct 27 2021 6:41PM

सगड़ी आज़मगढ़- देवारा क्षेत्र की बाढ़ जैसी समस्याओं को लेकर विगत कई वर्षों से अनवरत प्रयासरत बाढ़ पीड़ित संगठन का आज  नौवाँ स्थापना दिवस मानिकपुर स्थित डॉ एपीजे  अब्दुल कलाम पुस्तकालय में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम तिवारी रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामा प्रसाद ने की।

 कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बाढ़ पीड़ित संगठन के संयोजक नरदेश्वर मिश्रा ने कहा कि बाढ़ पीड़ित संगठन का मुख्य उद्देश्य देवारा क्षेत्र को बाढ़ से मुक्त कराना है  जिसको लेकर संगठन के लोग लगातार प्रयास कर रहे है। बाढ़ पीड़ित संगठन की तीन मुख्य मांगे है जैसे गढ़वल से लेकर दोहरी तक महुला गढ़वल बांध के समानान्तर घाघरा नदी के दक्षिण तरफ कंक्रीट के बांध का निर्माण किया जाए ताकि महुला गढ़वल बांध से उत्तर तरफ निवास कर रही आबादी को बाढ़ प्रभावित होने से बचाया जा सके।

पूर्व जिलापंचायत सदस्य जीत बहादुर यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ित संगठन देवारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बाढ़ पीड़ित संगठन के संघर्ष में साथ आने के लिए सभी का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में बांकेलाल(अध्यक्ष),जगरोपन,रामहंश, दुईज, गंगा,राममिलन,अक्षयवर, दलसिंगार,राजीव,जैतुन्निशा,विमलशंकर, कल्पनाथ,अम्बिका प्रजापति(अध्यक्ष- भारतीय समता समाज पार्टी) , सुरेन्द्र प्रजापति( ब्लाक अध्यक्ष बिलरियागंज-BSSP), बेचू यादव(अध्यक्ष भारत परिषद् उत्तर प्रदेश) आदि सहयोगी के रूप में शामिल हुवें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार