सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तमिलनाडु में कोरोना के 5881 नए मामले, 97 की मौत

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,45,859 हो गई है। इसके अनुसार प्रदेश में संक्रमण से शुक्रवार को 97 लोगों की मौत हो चुकी है।

Abhishek Lohia
  • Jul 31 2020 11:31PM
तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार (31 जुलाई) को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी गई और प्रदेश में कोविड-19 के 5881 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,45,859 हो गई है। इसके अनुसार प्रदेश में संक्रमण से शुक्रवार को 97 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बृहस्पतिवार (30 जुलाई) को प्रदेश में कोविड-19 के 5864 नए मामले सामने आए थे। राज्य में इस बीमारी से अबतक 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या 1,83,956 है। शुक्रवार को संक्रमण से 5778 मरीज ठीक हुए। राज्य में 57,968 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।

राजधानी चेन्नई कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित है और यहां फिर से लॉकडाउन लगाने की प्रमुख वजह संक्रमण की बढ़ती दर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 1027 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 99,794 हो गई है जो शुक्रवार को जारी उत्तर प्रदेश के आंकड़ों से करीब 14 हजार से अधिक हैं। संक्रमण के मामले में छठे स्थान पर पहुंचे आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कुल 85,461 लोग संक्रमित हुए हैं।

चेन्नई में इस दौरान 18 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2110 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1026 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 84,916 हो गई है। राज्य की तुलना में चेन्नई में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बेहतर है। राजधानी में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.09 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर महज 2.11 प्रतिशत है।

चेन्नई में शुक्रवार को कुल 12,768 सक्रिय मामले हैं जो गुरुवार को 12,785 थे। मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चेन्नई तथा इसके आस-पास के जिलों में कुछ रियायतों और प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार