सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सुदर्शन जनसंख्या अध्यादेश के लिए आयोजित E कॉन्क्लेव में कहा-'जाति धर्म के बंधनों को तोड़कर सबके लिए एक कानून बने, देश की समस्या हर किसी की समस्या है।'

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सुदर्शन न्यूज़ द्वारा प्रधानमंत्री से जनसंख्या के विषय में अध्यादेश लाने हेतु आयोजित की कॉन्क्लेव में देश के नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस आयोजन में देश के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्यों के मंत्री, कानूनविद शामिल होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु सुदर्शन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़
  • Jul 11 2020 1:08PM
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सुदर्शन न्यूज़ द्वारा प्रधानमंत्री से जनसंख्या के विषय में अध्यादेश लाने हेतु आयोजित की कॉन्क्लेव में देश के नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस आयोजन में देश के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्यों के मंत्री, कानूनविद शामिल होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु सुदर्शन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
आज सुबह 11 बजे से इस E कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई। जिसमें पहले अतिथि के तौर पर शामिल हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद विजय बघेल। 
इस दौरान सांसद विजय बघेल ने खुलकर जनसंख्या विस्फोट की समस्या पर अपने मन की बात कही। साथ ही कहा कि हर किसी को जाति, धर्म के बंधन को तोड़ कर कानून बनाने के इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि जनसंख्या नियंत्रण पर अध्यादेश जल्द से जल्द लाया जाए।
सुदर्शन के लाईव इंटरव्यू कॉन्क्लेव में सांसद विजय बघेल ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या भारत के साथ पूरे विश्व के लिए एक चुनौती है। क्योंकि हमारे ज़मीन, संसाधन सीमित हैं, ऐसे में बढ़ती जनसंख्या से सारा विश्व चिंतित है। विजय बघेल ने कहा कि हर समाज को सुनिश्चित करना होगा कि कैसे हम जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में अपने विचारों को कारगर करें। सांसद ने कहा कि जनसंख्या पर कानून बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ती है, तो देश के साथ परिवार, समाज, देश का अहित होता है।
ऐसे में हम ज्यादा योग्यता अपने बच्चों को नहीं दे सकते। यह भाव हमारे अंदर पैदा होना चाहिए।
सांसद बघेल ने कहा कि पूरे विश्व में देखा जाए तो जनसंख्या नियंत्रण में सबसे बड़ी भूमिका बांग्लादेश की है। वहां की नियम, कानून को हम सब को देखना होगा और जो नियम वहाँ बने हैं, वह किस तरह अपने देश के वातावरण के अनुसार कैसे उसको लागू कर सकते हैं, उस पर निश्चित रूप से विचार होना चाहिए।
साथ ही मैं उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी ऐसा वक्त आएगा, लोकसभा में ऐसे मौके आएंगे, कि भारतवर्ष की जनसंख्या पर रोक लगाएं उसके लिए हमारे सांसद मिलकर वहां विचार रखेंगे और जनसंख्या पर कानून बने इस पर हम प्रयास करेंगे।
साथ ही इस दौरान विजय बघेल ने लोगों की जागरूकता के विषय में सुदर्शन न्यूज के एंकर किशोर कुमार के द्वारा सवाल पूछे जाने के जवाब में कहा की लोगों में जागरूकता बहुत ज्यादा आवश्यक होती है। सरकार तो अपना काम करती है, लेकिन यह लोगों की महती जिम्मेदारी है कि लोग भी अपनी समस्याओं को समझें। जनसंख्या विस्फोट की समस्याओं को समझें और तभी हम जनसंख्या की बढ़ती समस्या से बच पाएंगे। इस दौरान विजय बघेल ने कहा देश में बाल बच्चे होने के विषय में चुनाव लड़ने संबंधी कई नियम बने हैं।
E कॉन्क्लेव में सांसद विजय बघेल का पूरा इंटरव्यू इस लिंक पर क्लिक करके देखें-



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार