सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला अरशद उर्फ मुंशी मेरठ से गिरफ्तार.. ATS को मिली बड़ी कामयाबी..

पंजाब में RSS के पदाधिकारी जगदीश कुमार की हत्या के लिए सप्लाई किये थे हथियार.. खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करता था अरशद..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 10 2020 1:47PM

खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को उत्तर प्रदेश ATS को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। अरशद अली पर यूपी के बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और पंजाब में हत्या, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे संगीन अपराधों के सात मुकदमे दर्ज हैं। वह मेरठ के लिसाड़ी गेट के लकीपुरा का रहने वाला है, जो पिछले काफी दिनों से खालिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े जावेद के साथ हथियार सप्लाई करने का धंधा कर रहा था।

एटीएस ने जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया था। जावेद के साथी आशीष को भी फरवरी महीने में उतराखंड से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आशीष के ही बयान के आधार पर जावेद को गिरफ्तार किया गया था।

ATS के मुताबिक अरशद अली खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार की सप्लाई करता था। साल 2016 में पंजाब में RSS के पंजाब उप प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या में शामिल अपराधियों को भी इसी ने ही हथियार सप्लाई किए थे। अरशद अली .32 बोर की रिवाल्वर सप्लाई करने का एक्सपर्ट माना जाता है। जगदीश कुमार की हत्या के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। अरशद ने अपने साथी जावेद के साथ मिलकर पंजाब पुलिस के द्वारा गिरफ्तार गुगनी ग्रेवाल के साथी गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुद्धा को भी असलहे सप्लाई किए थे। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत स्पेशल ऑपरेशन सेल पंजाब में केस दर्ज है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार