सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

धरियावद क्षेत्र में भाजपा परिवार ने मनाया काला दिवस

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धरियावद मंडल और लाखेश्वर मंडल ने काला दिवस धरियावद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय के नेतृत्व में मनाया

📝 रिपोर्टर sunil Acharya cemramen करण प्रजापत
  • Jun 25 2021 2:13PM
धरियावद से सुदर्शन की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धरियावद मंडल और लाखेश्वर मंडल ने काला दिवस धरियावद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय के नेतृत्व में मनाया मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय ने बताया कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित कर दिया गया। प्रधानमंत्री के बेटे संजय गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर पुरुष नसबंदी अभियान चलाया गया। जयप्रकाश नारायण ने इसे 'भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि' कहा था। कार्यक्रम में निशा सेनानी मांगीलाल सुथार का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और उन्होंने बताया कि आपातकाल बहुत ही भयानक था लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया। मीसा सेनानी मांगीलाल सुथार ने सरकार से निवेदन किया कि इस आपातकाल को विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए और उनके विषय में शामिल किया जाए। मंडल मीडिया प्रभारी राकेश वीरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष धरियावद बाबूलाल विजयवर्गीय,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला, st मोर्चा जिलाध्यक्ष खेत सिंह मीणा, मंडल महामंत्री यशवंत शर्मा,आनंद शर्मा,,सरपंच संघ अध्यक्ष रमेश मीणा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह राणावत,मण्डल उपाध्यक्ष रमेश कोठारी,प्रधान प्रतिनिधि शांति लाल मीणा,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश बोहरा,ओबोसी मोर्चा के हरगोविंद चौधरी,भोजपुर सरपंच कालू भाई मीणा,सरपंच प्रतिनिधि लोदिया भँवर भगोरा,रामलाल मीणा,युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री रामलाल मीणा,केशूलाल लबाना, प्रेमदास वैरागी,राहुल सिंह, राहुल मेघवाल सहित समस्त जिला,मण्डल पदाधिकारी व जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,समस्त पार्टी समर्थित सरपंचगण उपस्थित रहें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार