सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गाजियाबाद के मोदीनगर में पेंसिल बम बनाने की फैक्ट्री में लगी आग.. 8 लोगो की जलकर मौत, 4 से ज्यादा ज़ख्मी..

आग की चपेट में आने से अभी तक 8 लोगों की मौत, मरने वालों में सात महिलाएं और एक बच्चा, हादसे में चार अन्य जख्मी..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 5 2020 6:26PM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सात महिलाएं और एक बच्चा है। हादसे चार अन्य जख्मी भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। इस अवैध फैक्ट्री में बर्थडे केक पर लगने वाले पेंसिल बम और मोमबत्ती बनाई जाती है। फैक्ट्री में महिलाओं और बच्चे भी काम करते हैं। हादसे की सूचना मिलने के तत्काल बाद ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने का काम जारी है। घायलों को निकालकर अस्पताल भेजने का काम किया जा रहा है। घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि गांव में ही यह फैक्ट्री चल रही थी। आसपास के लोग ही इस फैक्ट्री में आकर काम करते थे। जिलाधिकारी अजय शंकार पांडे ने बताया है कि आठ लोगों की मौत हो चुकी है और कम-से-कम चार लोग घायल भी हैं।

क्यो हुुई इतनी मौतेे-

चीफ फायर सेफ्टी ऑफिसर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 4 बजे के करीब यहां पर आग एक छप्पर में लगी जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में यह आग फैल गई। अंदर काम कर रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। जलने की वजह से इन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक का नाम नितिन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अंदर कुछ और लोग भी फंसे हो सकते है जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम लगी हुई है।

आक्रोशित भीड़ ने अधिकारियों को घेरा-

अवैध फैक्ट्री में हुए धमाके में लोगों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी को घेर लिया है। आक्रोशित लोग शवों को घटनास्थल से नहीं हटाने दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि 3 महीने पहले ही यह फैक्ट्री अवैध रूप से शुरू की गई थी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार