सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Surya Grahan 2021 LIVE Updates: सूर्य ग्रहण आज, देश-दुनिया में कहां और कितने बजे से आरंभ होगा ग्रहण

यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप,उत्तरी कनाडा, एशिया,रूस और ग्रीनलैंड में देखा जा सकेगा। पंचांग के अनुसार ग्रहण ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि, वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा।

Sudarshan News
  • Jun 10 2021 9:59AM
LIVE Solar Eclipse 2021 (सूर्य ग्रहण ) Updates: आज 10 जून को दुनिया भर के लोग सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज दोपहर के समय से आरंभ हो जाएगा। ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरम्भ होकर शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक चलेगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा। जिस कारण से इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप,उत्तरी कनाडा, एशिया,रूस और ग्रीनलैंड में देखा जा सकेगा। पंचांग के अनुसार ग्रहण ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि, वृषभ राशि  और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। आज के दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी मनाई  जा रहा है। 15 दिनों के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 26 मई को भी चंद्र ग्रहण लग चुका है। यह ग्रहण भारत के राज्य अरुणांचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भाग में कुछ क्षणों के लिए लगेगा जिसे देख पाना कठिन रहेगा।

कब तक चलेगा सूर्य ग्रहण
अमावस्या तिथि पर आज लगने वाला सूर्य ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे तक रहेगी। शाम के 06 बजकर 41 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण नहीं रहेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

क्या भारत में दिखेगा यह सूर्य ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन कुछ खगोल वैज्ञानिक और संस्थाओं का मानना है कि भारत में ग्रहण सूर्यास्त के कुछ मिनटों पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में आंशिक तौर पर देखा जा सकता है। यह सूर्य ग्रहण विदेशों में रिंग ऑफ फायर जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है देखने को मिलेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा अमेरिका, यूरोप, कनाडा, रूस और ग्रीनलैंड में दिखाई देगा।

इस राशि में लग रहा है सूर्य ग्रहण
वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृष राशि में लगेगा। इस वजह से वृषभ राशि के जातकों पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में संकट और कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

सूर्य ग्रहण कितने बजे से होगा शुरू
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगा और शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक चलेगा। ग्रहण कुल मिलाकर 5 घंटे तक रहेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप कनाडा में दिखाई देगा। ग्रीनलैंड और रूस के ज्यादातर हिस्सो में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार