सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कानपुर : सचेंडी के पास बस और लोडर में भिड़ंत, अब तक 16 की मौत..

कानपुर के थाना सचेंडी के पास एक बिस्कुट फैक्ट्री के सामने एक बस और लोडर में भिड़ंत के बाद 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल है।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Jun 8 2021 10:30PM

कानपुर में थाना सचेंडी के पास एक एसी बस और लोडर की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां के पलट जाने से अब तक 16 लोगो की मौत ही खबर सामने आ चुकी है। हादसे में चार लोगो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओवरटेक करने के चक्कर मे हुआ हादसा - 

जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। फिलहाल मौतों और घायलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।

CM योगी ने जताया शोक, अधिकारियों के दिये निर्देश - 

कानपुर में हुई भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है साथ ही अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए हैं कि युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाकर पीड़ितों को मदद पहुंचाई जाए घायलों के उपचार में हर संभव मदद मुहैया कराई जाए मृतकों के परिजनों से संपर्क कर शवों को सुपुर्द किया जाए। खबर लिखे जाने तक IG मोहित अग्रवाल और SP आउटर अष्टभुजा हैलट अस्पताल में मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार