सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'पेंगुइन' मूवी रिव्यू: कीर्ति सुरेश ने एक साथ रोमांचित करने वाली फिल्म को रखा ट्रैक पर.

एक 6 साल का बच्चा घने जंगल में एक मूर्ति की तरफ को जाता है, उसका पालतू कुत्ता भी उसके साथ होता है जो बच्चे को मूर्ति के पीछे जाने से रोकता है। लेकिन तभी एक मास्क पहने व्यक्ति उस बच्चे को मार देता है।

Entertainment Desk
  • Jun 19 2020 3:20PM

ऐक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की 'पेंगुइन'  मूवी  को ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। यह एक सस्पेंस से भरी  मूवी है। मूवी में एक गर्भवती स्त्री का 6 साल का बच्चा गुम हो जाता है, और वह उसकी खोज में इधर- उधर भटक रही होती है। जब वह अपने बच्चे को खोज रही होती है तो उसी दौरान उसके साथ बहुत सारी घटनाएं घटती हैं। इस फिल्म को रिलीज करने के लिए लबे समय से इंतजार किया जा रहा था और अब इस मूवी को दो भाषाओं तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है।


कहानी: एक 6 साल का बच्चा घने जंगल में एक मूर्ति की तरफ को जाता है,  उसका पालतू कुत्ता भी  उसके साथ होता है जो बच्चे को मूर्ति के पीछे जाने से रोकता है। लेकिन तभी एक मास्क पहने व्यक्ति उस बच्चे को मार देता है। यहीं से 'पेंगुइन' मूवी की कहानी की शुरूवात होती है। हत्यारा बच्चे की लाश झील की और लेकर चला जाता है। इस सब के पीछे बच्चे की मां (रिदम) अपने आप को जिम्मेदार ढहराती है। इस घटना का असर रिदम पर इतना अधिक होता है कि उसकी अपने पति रघु से शादी भी टूट जाती है। उसके बाद रिदम की शादी गौतम से कर दी जाती है। पुलिस की छानबीन के बाद पुलिस को लगता है कि वह 6 साल का बच्चा मर गया है लेकिन रिदम को इस बात का यकीन नही होता है। रिदम अपने बच्चे को खोजने के लिए कॉफी सषर्घ करती है और अंत में अपने बच्चे को खोज निकालती है। 


रिव्यू: डायरेक्टर ईश्वर कार्तिक की यह मूवी पहले दृश्य से ही अपने दर्शकों को बांध लेती है। कीर्ति सुरेश ने गर्भवती स्त्री और साथ ही साथ अपने खोए हुए 6 साल के बच्चे की मां का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से प्ले किया है। फिल्म का पहला पार्ट अपने दर्शकों को बांधकर रखता है। उसके बाद दर्शकों को कई चौंकाने वाले सीन मिलेंगे। फिल्म में सस्पेंस को बनाए रखने की काफी कोशिश की गई है। मूवी के अंत में कुछ सीन को जरूरत से ज्यादा ही नाटकीयता से भर दिया गया हैं। लिंगा की ऐक्टिंग दृश्को को कुछ खास पसंद नही आई है। लेकिन वही मूवी में माधमपट्टी रंगराज की ऐक्टिंग को कॉफी पंसद किया जा रहा हैं। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार