सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन ने मुंबई में अपनी इमारत से कूदकर की आत्महत्या.

दिशा मुंबई के मलाड़ इलाके के अपार्टमेट के 14वे फ्लोर पर अपने मंगेतर के साथ रहती थी। दिशा को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Entertainment Desk
  • Jun 10 2020 4:48PM

सुशांत सिंह राजपूत, वरूण शर्मा और भारती सिंह सेलिबटी का काम संभालने वाली दिशा सालियन ने मुंबई में अपनी बिल्डिंग से कुदकर सुसाइड कर लिया। दिशा मुंबई के मलाड़ इलाके के अपार्टमेट के 14वे फ्लोर पर अपने मंगेतर के साथ रहती थी। दिशा को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बात की पूष्टि अभी तक नही हो पाई है कि दिशा ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
बता दे कि, “दिशा ने पब्लिक मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुवात की थी।“ दिशा सुशांत के पीआर मैनेजर रहने के अलावा वरूण शर्मा और भारती सिंह की भी मैनेजर रह चुकी थी। वरूण शर्मा ने दिशा के लिए अपने इस्ट्रागाम अकाउट पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि, “मेरे पास शब्द नही है। यकीन नही हो रहा है। दिशा के साथ कितनी यादे थी। वो बहुत अच्छी इंसान और दोस्त थी। हमने उसको रोज मुस्कुराते हुए ही देखा। तुम्हारी बहुत याद आएगी। परिवार के लिए प्रार्थनाएं। मुझे अभी भी यकीन नही हो रहा कि दिशा जा चुकी है। 


बता दे कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये समय कुछ अच्छा नही चल रहा है। करीब डेढ महीने मे ये पांचवी बुरी खबर आई है। 29 अप्रैल को इरफान खान और फिर अगले ही दिन ऋषि कपूर का निधन हुआ था। इसके बाद अभी 31 मई को ही संगीतकार की जोड़ी साजिद –वाजिद में से वाजिद की किड़नी इन्फेक्शन की वजह से मौत हो गई थी। फिर गीतकार योगेश और अनवर सागर की भी मौत की खबर आई थी और अब दिशा की मौत की खबर आई है. 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार