सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आदेश गुप्ता बने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष, पार्टी ने सौँपी नई जिम्मेदारी

आज दिल्ली बीजेपी की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया मनोज तिवारी की जगह अब आदेश गुप्ता संभालेंगे दिल्ली की कमान

Namit Tyagi
  • Jun 2 2020 5:44PM

आज बीजेपी की तरफ से दिल्ली बीजेपी की टीम की कमान दिल्ली में जमीनी राजनीति से जुड़े नेता आदेश गुप्ता  को सौंप दी गई साथ ही अब तक   दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे अध्यक्ष मनोज तिवारी को हटा दिया गया है आदेश गुप्ता  उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर भी रह चुके है साथ ही आदेश गुप्ता NDMC स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं लगभग दो वर्ष बाद दिल्ली में नगर निगम का चुनाव होना है। माना जा रहा है कि पार्टी ने इसे ध्यान में रखकर गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है। आपको बता दे कि मनोज तिवारी को कल दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था जब वो दिल्ली में कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे

 

दिल्ली बीजेपी में काफी लंबे समय बाद बदलाव किया गया है. मनोज तिवारी को 2016 में बीजेपी की कमान सौंपी गई थी. 2017 में बीजेपी ने मनोज तिवारी के नेतृत्व में एमसीडी चुनाव जीता था. हालांकि, इसी साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था

कौन है आदेश गुप्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले गुप्ता मूलरूप से ऊत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा में कई पद पर रह चुके हैं। चुनावी राजनीति की शुरुआत उन्होंने महज तीन साल पहले की है। वर्ष 2017 में वेस्ट पटेल नगर से पहली बार नगर निगम का चुनाव जीतकर पार्षद बने। 2018 में उन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर बनाया गया। विधानसभा चुनाव के पहले इन्हें दिल्ली में बंगाली समाज को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार