भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने श्रीराम मंदिर के निर्माण में दिया सहयोग
राम मंदिर के लिए विजय मल्होत्रा ने भी अपना सहयोग दिय
Namit Tyagi , twitter @NamitTyagi1
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत दिल्ली भर से रामभक्तों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। हर कोई श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने के लिए समर्पण भाव से अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने एक लाख रुपये की समर्पण निधि का सहयोग दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने स्वंय उनके आवास पर जाकर यह सहयोग राशि प्राप्त की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य बने, ये सिर्फ हमारा ही नहीं बल्कि हमारे पूर्वज भी यही चाहते थे, लेकिन संघर्ष करते-करते कई पीढ़ियां बीत गई। हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि आज हमारे समय में श्री राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो रहा है। राम का नाम लेते ही सभी दुख दूर हो जाते हैं।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प