सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुस्लिम बाहुल्य इलाके संभल में पुजारी और उनके बेटे की मौत, मंदिर परिसर में मिले दोनों के शव

संभल जिले के नखासा थाना इलाके के रसूलपुर सराय गांव की घटना, स्थानीय शिव मंदिर में पुजारी थे अमर सिंह

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • May 29 2020 1:13PM
उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य इलाके संभल में पुजारी और उसके बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आज सुबह मंदिर परिसर में ही पुजारी और उनके बेटे का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना संभल जिले के नखासा थाना इलाके के रसूलपुर सराय गांव के शिव मंदिर में पुजारी पिता और पुत्र रहते थे। आज सुबह तकरीबन 6 बजे दोनों के शव मंदिर परिसर में ही पाए गए। दोनों के गलों पर निशान मिले हैं। संभल पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन साथ ही घटना से जुड़े पहलुओं पर छानबीन बहु चल रही है। पुजारी का नाम अमर सिंह (60) था और उनके बेटे का नाम जयवीर (21) था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

स्थानीय लोगो के मुताबिक पुजारी अमर सिंह टीवी के मरीज थे और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत दयनीय थी। पुजारी अमर सिंह का बेटा जयवीर सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह अपना दैनिक कार्य स्वयं नहीं कर पाता था जिसको लेकर अमर सिंह बहुत ज्यादा परेशान थे। स्थानीय गांव वालों की मदद से वह अपने खाने-पीने का इंतजाम करते थे लेकिन अपनी बीमारी के साथ-साथ अपने बेटे की समस्या ने उनको परेशान कर रखा था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार