सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

शनाया कपूर का बेली डांस हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर बटोर रही है फैन्स की तारीफ

बॉलीवुड जानी मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ साथ अब उनकी कजिन बहन शनाया कपूर भी बॉलीवुड जगत में बहुत जल्दी ही डेब्यू कर सकती हैं। शनाया ने इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है।

Ruby Saini
  • Feb 6 2021 11:36AM

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर  के साथ साथ अब उनकी कजिन बहन शनाया कपूर  भी बॉलीवुड जगत में बहुत जल्दी ही डेब्यू कर सकती हैं। शनाया ने इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। शनाया कपूर संजय और माहीप कपूर की बेटी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से शनाया को अटेंशन मिलती है। शनाया के पिता संजय कपूर ने एक इटरव्यू में कहा था कि शनाया शुरु से ही फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थी।

 फिलहाल अभी तो  शनाया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जमकर अपने फैंस का मनोरंजन कर रही। शनाया ने एक वीडियो को भी साझा किया है जिसमें शनाया कमाल का बेली डांस करती दिखाई दे रही हैं। बता दे कि शनाया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ध्यान दे रही हैं और अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो से लोगों के दिलो पर राज कर रही हैं। शनाया ने बीते  शुक्रवार को एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जिसमें शनाया अपनी दोस्त के साथ बेली डांसिंग करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में दोनों ने सफेद रंग की क्रॉप टॉप और सफोद स्कर्ट पहनी हुई है। शनाया ने अपने  कैप्शन में लिखा कि उन्होंने कुछ नया ट्राई किया है और साथ ही उन्होंने सफेद स्कर्ट के लिए सुहाना खान का धन्यवाद किया है। 

शनाया कपूर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट्स के माध्यम से जमकर कॉफी तारीफ कर रहे है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार