सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वाल्मीकि मंदिर से शुरु किया “श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि योजना“ का अभियान

राम मंदिर के लिए बीजेपी ने शुरू किया अभियान

Namit Tyagi ,twiter: @NamitTyagi1
  • Feb 1 2021 8:55PM
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली भाजपा द्वारा “श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि योजना“ की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वाल्मीकि मंदिर, जे जे कॉलोनी, वज़ीरपुर से की। दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर भी भाजपा नेताओं द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने पहाड़गंज में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने चांद बाग़ में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने रजापुर गांव में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने युसुफ सराय मार्किट में, सांसद मीनाक्षी लेखी ने ग्रेटर कैलाश मार्किट में, सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद में, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सरोजनी नगर में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नवीन शाहदरा में, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पांडव नगर में और महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह ने गोविन्दपुरी में इस अभियान की शुरुआत की।

दिल्ली भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति तक को जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसलिए लोग अपनी स्वेच्छानुसार 10 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक सहयोग राशि देकर इस पूण्य कार्य का सहभागी बन सकते हैं। यह पूरे देश के हिंन्दुओं की आस्था है कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने। भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से आस्थानुसार सहयोग राशि इकट्ठा करेगी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम की भव्य मंदिर अयोध्या में बनने के पीछे 492 साल का संघर्ष है। जिस सपने को हमारे पूर्वजों ने देखा था, आज हम भाग्यशाली है कि वह सपना हम सभी के सहयोग से पूरा होने जा रहा है। श्री राम मंदिर का निर्माण सिर्फ किसी एक इंसान के द्वारा नहीं होगा, इसके लिए हम सभी को साथ आना होगा और अपनी स्वेच्छानुसार सहयोग करना होगा। हम जन-जन तक जाएंगे और 10 रुपया से लेकर लाखों रुपये तक की सहयोग राशि देने वालों का भी स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए इससे पवित्र कोई जगह नहीं हो सकती है, क्योंकि जिस महर्षि वाल्मीकि नही होते तो भगवान श्री राम के गुणों को जानना मुश्किल होता, आज उन्हीं के मंदिर से अभियान की शुरुआत हो रही है। हम सभी घर-घर जाएंगे। आप सभी से निवेदन है कि इस पवित्र काम में बढ़ चढ़कर भाग लें।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार