सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

प्रियंका गांधी के 10 लाख कलेंडर के जरिये कांग्रेस का घर-घर पहुँचने की योजना

सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

Alok Jha
  • Jan 21 2021 11:36AM
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन उससे पहले कांग्रेस उत्तरप्रदेश में अपनी खोई जमीन के फिर से पाने की कवायत में जुट गई है । जिसका नेतृत्व कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही है 

नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है। यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं। सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं। कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें के साथ कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है। CAA-NRC के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है। जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार