सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इंसानी बच्चों की तुलना जानवरो से करने जैसी घटिया सोच वाले सोमनाथ भारती को 14 दिन की जेल.. योगी को भी दी थी जान से मारने की धमकी..

अमेठी दौरे पर इंसानी बच्चों की तुलना कुत्तों के बच्चों से करने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा.. आज योगी आदित्यनाथ को पुलिस के सामने दी थी जान से मारने की धमकी..

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Jan 11 2021 8:36PM

आम आदमी पार्टी के विधायक और केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सोमनाथ भारती को रायबरेली से गिरफ्तार किया। केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। इस बयान के बाद सोमनाथ भारती पर जगदीशपुर थाने में केस दर्ज किया गया। विवादों के बीच सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फूहड़ बयान देने में माहिर है केजरीवाल के करीबी सोमनाथ भारती -

सोमनाथ भारती ने पहली बार इस प्रकार का विवादित बयान नहीं दिया है इससे पहले भी सोमनाथ भारती कई विवादित बयान दे चुके हैं एक टीवी न्यूज़ चैनल के डिबेट कार्यक्रम में सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को "धंधे वाली" बोल कर उसके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था जिसके बाद  सोमनाथ भारती को काफी दिनों तक अदालत के चक्कर काटने पड़े थे। आज भी जब पुलिस ने सोमनाथ भारती को रोका तो उन्होंने पुलिस के ऊपर भड़कते हुए उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी। सोमनाथ भारती यहीं नहीं रुके उन्होंने पुलिस के सामने ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी भी दी।

ट्विटर पर आप नेताओ को मिला मुंहतोड़ जबाब- 

भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आप नेताओं के आरोप पर पलटवार करते हुए वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में सोमनाथ पुलिस को धमकाते हुए दिख रहे हैं। सोमनाथ कह रहे हैं कि अगर उन्हें स्कूल जाने से रोका गया तो वह अधिकारी की वर्दी उतरवा देंगे। इसके साथ ही वह यह भी कहते हए दिख रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ की मौत निश्चित है।

यूपी में सक्रियता के नाम पर गुंडई पर उतारू है आप नेता

आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद से पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय है। इसी क्रम में सोमनाथ भारती भी रायबरेली पहुंचे हैं। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उत्तर प्रदेश में हुई अलग-अलग घटनाओं पर माहौल खराब करने की कोशिश कर चुके हैं। यही नहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी लखनऊ आकर ऐसा ही करने का प्रयास किया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार