BMW हिट एंड रन मामले में महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा एक्शन लिया है। शिवसेना ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को लेकर पार्टी से निलंबित कर दिया है। सीएम ने राजेश शाह को उनके उपनेता के पद से हटा दिया है। बता दें कि, लंबी खोजबीन के बाद मंगलवार को ही मिहिर को विरार से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को हुए इस हादसे में स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई थी।
शिवसेना नेता का बेटा मिहिर शाह गिरफ्तार
दरअसल, मुंबई पुलिस ने BMW कार से एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मारने की घटना के दो दिन बाद फरार आरोपी मिहिर शाह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मिहिर शाह शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। पुलिस की मानें तो, मिहिर उस समय बीएमडब्ल्यू कार को चला रहा था। जिस वक्त उसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था।
राजेश शाह पर लगे हैं ये आरोप
पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार सुबह घटना के बाद से फरार मिहिर को मुंबई के निकट विरार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मिहिर के पिता और शिवशेना नेता राजेश शाह ने अपने बेटे को भगाने में मदद की थी। राजेश ने वारदात में शामिल वाहन को वहां से हटाने की भी मदद की थी।
जांच में पता चला है कि मिहिर BMW कार चला रहा था। उसने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस स्कूटी पर कावेरी नखवा (45) नाम की महिला और उनके पति प्रदीप सवार थे। इस हादसे में कावेरी की मौत हो गई, वहीं उनके पति बुरी तरह से घायल हो गए।
बता दें कि, यह घटना रविवार सुबह उस वक्त हुई जब दंपती मुंबई के वर्ली इलाके में अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार कावेरी नखवा को टक्कर मारने के बाद लगभग 1.5 किलोमीटर तक घसीटते गई, उसके बाद मिहिर ने कार रोकी। सीट पर अपने ड्राइवर को बैठा दिया और दूसरे वाहन से मौके से भाग गया।
हिट एंड रन मामलों पर सख्त हुए शिंदे
बता दें कि, CMO कार्यालय से एक दिन पहले ही बताया गया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के हिट एंड रन मामलों में किसी को भी छोड़े बगैर कड़ी कार्रवाई के करेंगे। सीएम शिदें ने चेतावनी भी दी थी कि, "अगर कोई अमीर राजनेता अपने पद का गलत इस्तेमाल कर सिस्टम को झुकान चाहते है, तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"