सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

​इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों का गठबंधन : जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के भागलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि ये गठबंधन केवल 2 बातों का गठबंधन है। पहला, परिवारवादी पार्टियों का और दूसरा, भ्रष्टाचारियों का।

Ankur Pratap
  • Apr 24 2024 4:05PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के भागलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि ये गठबंधन केवल 2 बातों का गठबंधन है। पहला, परिवारवादी पार्टियों का और दूसरा, भ्रष्टाचारियों का।

आज विकासवाद की राजनीति हो रही है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जो पार्टियां एक-दूसरे से अक्सर लड़ते रही वो आज गलबहियां करके घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चाहे देश की राजनीति हो या प्रदेश की राजनीति हो सबमें बहुत बड़ा बदलाव आ गया है। एक समय था जब लोगों का राजनीति और राजनेताओं को लेकर यह सोच थी कि कुछ नहीं बदलेगा। देश के लोगों में एक उदासीनता थी। किंतु, पिछले दस सालों में यह बदलाव आ गया है कि आज साधारण मानवीय भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ चलने को तैयार हो गया। एक समय था, जब देश और प्रदेश में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है।

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाइए। देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सनद रहे कि जेपी नड्डा जदयू के प्रत्याशी अजय मंडल के लिए चुनाव प्रचार करने भागलपुर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने स्थानीय सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। भागलपुर सीट पर अजय मंडल का मुकाबला कांग्रेस नेता अजीत शर्मा के साथ है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार