सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting : पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए शाम 6 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव आज यानी शुक्रवार को हुआ.

Deepika Gupta
  • Apr 19 2024 7:00PM

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव आज यानी शुक्रवार को हुआ. इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले गए. पहले चरण में 1600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई थी जो कि शाम 6:00 बजे तक जारी रही. आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई. इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है. 

पहले चरण की हुई वोटिंग 

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. वहीं इन सीटों में 9 सीट ऐसी भी हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं.  

जानिए शाम 6 बजे तक कहां कितना मतदान हुआ

अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 %
मध्य प्रदेश: 63.25 %
महाराष्ट्र: 54.85 %
मणिपुर: 67.46 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 52.62 %
नागालैंड: 55.75 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 67.58 %
तमिलनाडु: 62.02 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 %

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार