सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'अंतरिक्ष कूटनीति' जल्द ही वास्तविकता बन जाएगी : CDS अनिल चौहान

CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध (War) के लिहाज से भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र वायु, समुद्री और भूमि क्षेत्रों पर अपना प्रभाव डालेगा।

Ankur Pratap
  • Apr 18 2024 7:41PM
CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध (War) के लिहाज से भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र वायु, समुद्री और भूमि क्षेत्रों पर अपना प्रभाव डालेगा। दिल्ली में 3 दिवसीय भारतीय रक्षा अंतरिक्ष संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो संबोधन में जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अंतरिक्ष कूटनीति जल्द ही वास्तविकता बन जाएगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष समीर वी कामत और सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मानेकशॉ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनरल चौहान ने क्या कहा?

जनरल चौहान ने अपने संबोधन में भविष्य के युद्ध में अंतरिक्ष की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बात करूंगा कि हम अभी कहां हैं और हमें कहां जाना है। CDS ने कहा कि अंतरिक्ष को निर्णायक मोर्चा कहा जाता है। अंतरिक्ष का विस्तार अनंत है। अन्य सभी सीमाओं की तरह, इसकी सीमा को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना मुश्किल है। अंतरिक्ष के रहस्य को समझने के लिए मानव जाति को अभी लंबा रास्ता तय करना है। भारत उस यात्रा का हिस्सा बनना चाहता है।

4 अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में भी बात की 

सीडीएस ने भारत के गगनयान कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे 4 अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में भी बात की। जनरल चौहान ने कहा कि अंतरिक्ष को युद्ध के उभरते हुए क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। मेरा मानना है कि यह पहले से ही युद्ध का एक स्थापित क्षेत्र है। मेरा विश्वास इस विशेष क्षेत्र में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर आधारित है।

अंतरिक्ष वायु, समुद्री और भूमि क्षेत्र पर अपना प्रभाव डालेगा 

अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध के इतिहास ने हमें सिखाया है कि किसी भी युद्ध में प्रारंभिक स्पर्धा आम तौर पर एक नए क्षेत्र में होती है। उन्होंने कहा कि नया क्षेत्र पुराने क्षेत्र की लड़ाइयों को भी प्रभावित करता है। जनरल चौहान ने कहा कि शुरुआत में नौसैन्य शक्ति जमीनी लड़ाई को प्रभावित करने में सक्षम थी। बाद में, वायु शक्ति ने थल और जल में युद्ध को प्रभावित किया। यह मेरा विश्वास है कि अब अंतरिक्ष वायु, समुद्री और भूमि क्षेत्र पर अपना प्रभाव डालेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार