सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भ्रष्टाचार अब अवसर या नौकरी पाने का पासवर्ड नहीं, बल्कि जेल जाने का है रास्ता : उपराष्ट्रपति धनखड़

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भ्रष्टाचारियों पर जमकर हमला बोला है। धनखड़ ने कहा कि सत्ता के गलियारों में भ्रष्ट तत्वों को पूरी तरह से बेअसर कर दिया गया है।

Ankur Pratap
  • Apr 15 2024 4:31PM
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भ्रष्टाचारियों पर जमकर हमला बोला है। धनखड़ ने कहा कि सत्ता के गलियारों में भ्रष्ट तत्वों को पूरी तरह से बेअसर कर दिया गया है। भ्रष्टाचार अब अवसर, नौकरी या अनुबंध का पासवर्ड नहीं है, बल्कि जेल जाने का रास्ता है। 

भ्रष्टाचार अब प्रशासन को निर्देशित नहीं करता 

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा के 76 वें बैच के समापन समारोह में जगदीप धनखड़ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार अब प्रशासन को निर्देशित नहीं करता है। भारत अब सोया हुआ देश नहीं रहा, बल्कि वह तेजी से वैश्विक शक्ति बनने की तरफ बढ़ रहा है।

धनखड़ ने क्या कहा?

जगदीप धनखड़ ने कहा कि G-20 की अध्यक्षता के दौरान हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने। राष्ट्रों का ऐसा शक्तिशाली संयोजन। जीडीपी और जनसंख्या को देखें जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही थी। यह अब एक प्रमुख मंच पर है, जिसका श्रेय भारत और हमारे दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है।

नकदी को संभालना समाज में एक समस्या रही है 

आईआरएस अधिकारियों के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर देते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि नकदी को संभालना समाज में एक समस्या रही है और प्रौद्योगिकी ने नकदी की झंझट से मुक्ति दिलाई है। इस तरह के कदमों से व्यवस्था में पारदर्शिता आई है। भारत में आज भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाता है। 

धनखड़ ने कहा कि मैं आज भ्रष्टाचार पर अधिक बात नहीं करूंगा, किंतु एक बात सुनिश्चित है कि अब सत्ता के गलियारों में भ्रष्ट तत्वों से पूरी तरह बेअसर कर दिया गया है। भ्रष्टाचार अब अवसर, नौकरी या अनुबंध का पासवर्ड नहीं है। भ्रष्टाचार जेल का रास्ता दिखाता है। यह एक बड़ा बदलाव है और भ्रष्टाचार अब हमारे प्रशासन को निर्देशित नहीं करता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार