सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस का घोषणापत्र महज कागज का टुकड़ा : देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra : राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र महज कागज का टुकड़ा है। फडणवीस ने दावा किया कि पार्टी उन राज्यों में वादे पूरे करने में नाकाम रही है जहां वह सत्ता में रह चुकी है।

Ankur Pratap
  • Apr 15 2024 3:30PM
Maharashtra : राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र महज कागज का टुकड़ा है। फडणवीस ने दावा किया कि पार्टी उन राज्यों में वादे पूरे करने में नाकाम रही है जहां वह सत्ता में रह चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव के लिए 5 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी किया था। जिसमें उसने जाति आधारित जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ा कर पचास प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने तथा चुनावी बॉण्ड, राफेल एवं पेगासस जैसे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने का वादा किया है।

फडणवीस ने क्या कहा? 

कांग्रेस पार्टी ने अपने 45 पृष्ठों के घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया है जो न्याय के 5 स्तंभों और उनके तहत 25 गारंटी पर केंद्रित है। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र एक नाकामी है और उस पार्टी के लिए महज कागज का टुकड़ा है। पार्टी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता में रही, किंतु कभी अपना घोषणापत्र लागू नहीं किया। वह हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सत्ता में है, किंतु अपने वादे पूरे नहीं कर पायी है।

अग्निपथ योजना रद्द करने के वादे को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा

फडणवीस ने अग्निपथ योजना रद्द करने के वादे को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा के घोषणापत्र में रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दे नदारद रहने के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र और अधिक स्टार्टअप, बुनियादी ढांचा, डिजिटल बुनियादी ढांचा और कृषि तथा सहकारी क्षेत्रों में अधिक निवेश को प्रोत्साहन देने के बारे में बात करता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार