सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इंडी गठबंधन के पास देश के विकास का कोई एजेंडा ही नहीं : जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर निशाना साधा।

Ankur Pratap
  • Apr 13 2024 5:00PM
Maharashtra : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षियों को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के आधे नेता जेल में और आधे जमानत पर बाहर हैं। 

आधे जमानत पर हैं, आधे जेल में हैं 

राज्य के गोंदिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों को सजा देने की बात करते हैं। तो वहीं, इंडिया गठबंधन का कहना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाया जाना चाहिए। अब आपको चुनना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाना है या उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम, लालू यादव और उनके दोनों बेटे क्या ये सब केवल जमानत पर नहीं हैं? अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ये सब जेल में नहीं हैं? आधे जमानत पर हैं, आधे जेल में हैं।

मोदी हटाओ, मोदी को गाली दो 

नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास देश के विकास का कोई एजेंडा नहीं है। इनका एक ही एजेंडा है - मोदी हटाओ, मोदी को गाली दो। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यभूमि महाराष्ट्र के गोंदिया में बीजेपी के लिए यह उत्साह और प्रचंड समर्थन जनता-जनार्दन द्वारा 'अबकी बार- 400 पार' का उद्घोष है। विपक्षी गठबंधन अपनी हार देखकर हताशा में हैं। इसलिए, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये सिर्फ भ्रष्टाचारियों को और अपने परिवार को बचाने वालों का गठबंधन है। इनका काम सिर्फ घोटाला करना है।

आज जन-जन मोदी जी के साथ है 

जेपी नड्डा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा हर वर्ग का उत्थान करने के साथ हमारी विरासत व संस्कृति को सम्मान देकर देश को स्वाभिमान से परिपूर्ण किया है। इसलिए, आज जन-जन मोदी जी के साथ है। नड्डा ने कहा कि साल 2014 से पहले देश में आए दिन आतंकी घटनाएं होती थीं, घोटाले होते थे और नीतियां एयर कंडीशन कमरे में बना करती थी। पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने 10 साल विकास, सांस्कृतिक विरासत के उत्थान, किसानों को ताकत मिलने का काल देखा, महिलाओं के सशक्तिकरण और दुनिया में भारत को अग्रणी बनता देखा।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार