सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Chhattisgarh : आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष कोमल हूपेंडी ने लोकसभा चुनाव से पहले BJP का दामन थामा

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को फिर से बड़ा झटका लगा है।

Priyanshi Nigam
  • Apr 2 2024 5:28PM
लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल,  छत्तीसगढ़ के आम आदमी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष   कोमल हूपेंडी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। 

जानकारी के लिए बता दें छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज 2 अप्रैल को बीजेपी का दामन थाम लिया है । कांकेर में एक आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में श्री साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया है।

कोमल हुपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव 


कोमल हुपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और उन्हें 15255 वोट हासिल हुए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया है।

2018 के विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर थे प्रदेश अध्यक्ष
 

बात दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी चुनाव लड़ चुके है। लेकिन बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस बीजेपी के बाद लेकिन तीसरे स्थान पर कोमल ने जगह बनाई थी। अब फिर से कोमल हुपेंडी भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाया था। वहीं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष आनंद मिरी अकलतरा विधानसभा से चुनाव लड़ा  था।  यहां से पिछले चुनाव में बीजेपी और  कांग्रेस के बीच की कड़ी टक्कर हुई थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार