सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कारसेवक पुरम में होगी विहिप की पंच दिवसीय बैठक, तैयारियाँ पूर्ण

शनिवार से बुधवार तक कारसेवकपुरम् में होने वाली विहिप के अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल और केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं और इसमें उपस्थित होने हेतु विहिप के शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या धाम पहुँचने लगे हैं।

Dr Anuj Pandey
  • Feb 23 2024 6:26PM
अयोध्या । विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल और केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक शनिवार 24  से 28 फरवरी तक कारसेवकपुरम् में होगी। बैठक स्थल की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं, साथ ही विहिप के शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या धाम पहुँचने लगे हैं, जिनके निवास भोजन आदि की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत देश भर से लगातार आ रहे श्रीराम भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ट्रस्ट के आह्वान और विश्व हिन्दू परिषद के संयोजन में चल रहे अभियान को व्यापक गति दी गयी है। विहिप हर राज्य के राम भक्तों को रामलला के दर्शन करवा कर गांव गांव को संगठनात्मक रूप से जोड़कर अपने को मजबूत कर रही है। 

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान विहिप की अखिल भारती बैठक एकाद बार तो हुई,लेकिन अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल की बैठक नही हुई जो अब पहली बार चौबीस फरवरी से होने जा रही है।
कारसेवकपुरम् में बैठक की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं,लगभग चार सौ प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था वाटर एंव एयर प्रूफ पंडाल में की गयी है। भोजन और निवास की व्यवस्था भी हो चुकी है। बैठक को ध्यान में रखते हुये स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सेवकपुरम् के मुख्य द्वार पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है, यहाँ तक कि विहिप द्वारा अपने युवा अनुसांगिक संगठन बजरंग दल के सदस्यों को भी द्वार पर अलग से तैनात किया गया है, जो आने वाले लोगों से पूछताछ करने के उपरांत ही अंदर प्रवेश करा रहे हैं।

विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा के अनुसार, विहिप संरक्षक दिनेशचंद्र, अध्यक्ष डॉ आर एन सिंह, कार्याध्यक्ष एडवोकेट अलोक कुमार, उपाध्यक्ष चम्पत राय,धर्मनारायण शर्मा, जीवेश्वर मिश्र, मीनाताई भट्ट, मीनाक्षी पिश्वे, संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय ,महामंत्री मिलिंद परांडे, सयुंक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, डाक्टर सुरेंद्र जैन, स्तानु मलयम्, स्वामी विज्ञानानंद सहित राजेंद्र सिंह, अम्बरीष सिंह, हरीशंकर, प्रज्ञा महाला,सरोज सोनी, विजय शंकर तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, सोहन सोलंकी जैसे विहिप के शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार