सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

जनसेवा को ध्येय बनाकर राष्ट्रसेवा में जुटे हैं महेंद्र प्रताप सिंह... अब बने BJP युवा मोर्चा के जिला संगठन मंत्री

इसके अलावा राष्ट्रीय गौ रक्षा,वाहिनी, गौ सेवा संघ के माध्यम से गौमाता की सेवा में भी जुटे हुए हैं.

Abhay Pratap
  • Jul 26 2021 5:18PM

संविधान के अनुसार भारत एक प्रधान धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक राज्य है. आज हमारे देश में भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में अपना पांव पसार चुका है लेकिन आज भी हमारे बीच कुछ ऐसे युवा राजनेता है जो देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों से जहां देश कई सारी परेशानियों से लड़ रहा हैं, वहीं देश के कुछ नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. लेकिन इस सबके बीच कुछ ऐसे भी युवा राजनेता भी हैं जो इन आरोप प्रत्यारोप से दूर निष्पक्ष भाव से हमारे देश के विकास और देश की जनता के लिए अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं तथा निष्पक्ष भाव से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं.

ऐसे ही एक युवा राजनेता है महेंद्र प्रताप सिंह, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के एक छोटे से गांव रनिया देव भवन में हुआ. महेंद्र प्रताप सिंह शुरू से ही जरूरतमंद तथा पीड़ित लोगों के साथ खड़े रहे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी जहां उन्होंने विद्यार्थियों के दिल में एक खास स्थान प्राप्त किया. वहां वे काफी समय तक रहे और विद्यार्थियों के बीच उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली. निरंतर किए गए प्रयास, मेहनत और लोकप्रियता की वजह से उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा मोर्चा में दक्षिण जिला संयोजक के मुख्य पद पर नियुक्त किया गया.

वर्तमान समय में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण दिल्ली में संगठन मंत्री के पद पर कार्यरत हैं. वह देश की अन्य कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहते हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय गौ रक्षा,वाहिनी, गौ सेवा संघ के माध्यम से गौमाता की सेवा में भी जुटे हुए हैं. ये तो सभी जानते हैं कि हमारा देश कुछ वर्षों से कोरोनावायरस नामक एक भयानक महामारी से जूझ रहा हैं. लाखों की लोगों की इसके कारण जान जा चुकी है. इस सबके बीच महेंद्र प्रताप सिंह निरंतर जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हैं.

उन्होंने इस महामारी से पीड़ित लोगों को दवाई , खाना तथा अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर, ब्लड डोनेशन, तथा आईसीयू में बेड की सुविधा उपलब्ध कराई तथा निस्वार्थ भाव से लोगों की निरंतर सेवा की. महेंद्र प्रताप सिंह शुरुआत से ही युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे. उनका निस्वार्थ  समर्पण भारतीय जनता पार्टी के लिए स्पष्ट रूप से दिखाई देता हैं. इसी मेहनत और लगन की वजह से उन्हें कई प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं. 2018 में जिला गौरव सम्मान, 2019 में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा सामाजिक परिदृश्य पर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. 2020 में उन्हें अटल स्मृति सम्मान भी प्रदान किया गया.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार